Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरजिलाधिकारी ने दरवन झील का किया निरीक्षण, नलकूप लगाने हेतु किया भूमि...

जिलाधिकारी ने दरवन झील का किया निरीक्षण, नलकूप लगाने हेतु किया भूमि पूजन

अंबेडकर नगर। जिलाधिकारी अविनाश सिंह द्वारा मुख्य विकास अधिकारी अनुराज जैन, जिला विकास अधिकारी बिरेंद्र सिंह, उप जिलाधिकारी अकबरपुर पवन कुमार जायसवाल, तहसीलदार अकबरपुर जे.पी यादव, अधिशासी अभियंता नलकूप, खंड विकास अधिकारी कटेहरी तथा ग्राम प्रधान के साथ तहसील अकबरपुर के अंतर्गत दरवन झील का स्थलीय निरीक्षण किया गया। अधिशासी अभियंता नलकूप तथा राजस्व टीम द्वारा चिन्हित खातेदार ग्राम प्रधान सुनील वर्मा द्वारा स्वेच्छा से दी गई भूमि पर जिलाधिकारी,मुख्य विकास अधिकारी तथा उपस्थित अन्य अधिकारियों द्वारा आज सरकारी नलकूप लगाने हेतु भूमि पूजन किया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि सरकारी नलकूप लगने से दरवन झील के आसपास के किसानों को फसल की सिंचाई हेतु अधिक से अधिक लाभ होगा और इससे झील में निरंतर पानी की आवश्यकताओ की पूर्ति भी होती रहेंगी। इसके उपरांत जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी, जिला विकास अधिकारी, उप जिलाधिकारी, तहसीलदार, अधिशासी अभियंता नलकूप, खंड विकास अधिकारी कटेहरी,ग्राम प्रधान तथा अन्य लोगों द्वारा दरवन झील के चारों तरफ पैदल चलकर निरीक्षण किया गया। जिलाधिकारी द्वारा वहां पर उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित किया गया की झील में वर्षभर जल की उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु तत्काल आवश्यक कदम उठाए जाएं। मुख्यमंत्री के मंशा के अनुरूप जिलाधिकारी के प्रयास से दरवन झील पर्यटन, आर्थिक संवर्धन एवं ग्राम पंचायतों को आत्मनिर्भर बनाने एवं रोजगार सृजन हेतु एक अच्छी पहल की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments