Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याशतायु मतदाताओं को जिलाधिकारी ने किया सम्मानित

शतायु मतदाताओं को जिलाधिकारी ने किया सम्मानित


अयोध्या। अंतर्राष्ट्रीय वृद्ध दिवस पर जिला निर्वाचन अधिकारी नितीश कुमार ने तहसील सदर के शतायु मतदाताओं को सम्मानित किया। जिलाधिकारी कार्यालय में हुए कार्यक्रम में छः शतायु मतदाताओं को अंगवस्त्र, पुष्प व मिष्ठान प्रदान किया गया। जिले में 477 शतायु मतदाता है। जिसमें विधानसभा रुदौली में 146, मिल्कीपुर में 79, बीकापुर में 108, अयोध्या में 63 तथा गोसाईगंज में 81 शामिल है। जिले की हर तहसील में शतायु मतदाताओं को सम्मानित किया गया।

            जिलाधिकारी ने तहसील सदर के प्यारे लाल, श्याम लाल, विद्यादेवी सेठ, कैफरिन, जहरूल्निशां व सीरामती को सम्मानित किया। जिलाधिकारी ने कहा कि बीएलओं अपने क्षेत्र में शत प्रतिशत मतदाताओं का नाम सूची जुड़वाए। मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित भी करें। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी प्रशासन अमित सिंह, उपजिलाधिकारी सदर राजकुमार पाण्डेय मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments