Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरजिलाधिकारी ने प्रेसवार्ता कर अंबेडकरनगर महोत्सव के विषय में दी जानकारी

जिलाधिकारी ने प्रेसवार्ता कर अंबेडकरनगर महोत्सव के विषय में दी जानकारी


अंबेडकर नगर। जिलाधिकारी अविनाश सिंह द्वारा कलेक्ट्रेट सभागार में प्रेस वार्ता किया गया। प्रेस वार्ता के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद में हवाई पट्टी पर 28 वाँ स्थापना दिवस के अवसर पर तीन दिवसीय अंबेडकरनगर महोत्सव कार्यक्रम 27, 28 व 29 सितंबर को आयोजित किया जा रहा, जिसके अंतर्गत प्रदेश और देश के प्रसिद्ध कलाकारों को आमंत्रित किया गया है।

      27 सितंबर को कैलाश खेर बालीबुड पाश्र्व गायक का कार्यक्रम किया जा रहा है साथ ही साथ स्कूली छात्र / छात्राओं द्वारा रंगोली प्रतियोगिता, मेंहदी प्रतियोगिता, सांस्कृतिक कार्यक्रम किया जायेगा ।

   28 सितंबर को बॉलीवुड प्ले बैक सिंगर शबाब सबरी का कार्यक्रम किया जा रहा है तथा कवि सम्मेलन टीम विनीत चौहान (अलवर), शशिकांत यादव (देवाश), कमलेश राजहंस (सोनभद्र), अमन अक्षर (इंदौर), पंकज पलाश (शाजापुर), सुनील व्यास (मुम्बई), निधि गुप्ता कशिश (जबलपुर), सौरभ जायसवाल (लखनऊ), अभय निर्भीक संयोजक (अम्बेडकर नगर ) द्वारा किया जाएगा, साथ ही साथ स्कूली छात्र / छात्राओं द्वारा पोस्टर प्रतियोगिता, सांस्कृतिक कार्यक्रम किया जायेगा ।

     29 सितम्बर, 2023 को क्विज / डिवेट प्रतियोगिता / पोस्टर / स्लोगन / लोगो थीम / पेंटिग / सांस्कृतिक कार्यक्रम स्कूली छात्र / छात्राओं द्वारा किया जायेगा।

      बच्चों के लिए झूले, स्टाल, लोकल स्टाल, श्री अन्न मिलेट्स, बच्चों का कार्यक्रम, मिनी मैराथन एवं अन्य कार्यक्रम आयोजित किये जायेगें, साथ ही साथ स्थानीय कलाकारों को भी मंच प्रदान किया जायेगा ।

     अंबेडकर नगर महोत्सव के अवसर पर प्रभारी मंत्री गिरीश चंद्र यादव का कार्यक्रम प्रस्तावित है। कार्यक्रम का समापन मुख्य सचिव की उपस्थिति में किया जाएगा।

    जिलाधिकारी ने जनपद वासियों से अम्बेडकरनगर विकास महोत्सव के तीन दिवसीय कार्यक्रम में अधिक से अधिक प्रतिभाग करने की अपील की है, जिससे आयोजित होने वाले वॉलीबुड कार्यक्रम, भोजपुरी कार्यक्रम, कवि सम्मेलन, स्थानीय कलाकारों तथा बच्चों द्वारा आयोजित कार्यक्रम को देख सकें तथा लगने वाले स्टालों का अवलोकन कर सकें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments