Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यासम्पूर्ण समाधान दिवस - तहसील सदर में जिलाधिकारी ने सुनी समस्याएं

सम्पूर्ण समाधान दिवस – तहसील सदर में जिलाधिकारी ने सुनी समस्याएं


अयोध्या। सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी नितीश कुमार की अध्यक्षता में तहसील सदर में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने जनसामान्य की समस्याओं को सुनकर यथासम्भव मौके पर ही निस्तारित किया गया। शेष समस्याओं के त्वरित एवं गुणवत्ता पूर्ण निराकरण हेतु सम्बंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया। समाधान दिवस में जिलाधिकारी ने भूमि विवाद सम्बंधी प्रकरणों में राजस्व अधिकारियों व कर्मचारियों को आवश्यकतानुसार मय पुलिस मौके पर जाकर उभय पक्षों की उपस्थिति में गुणवत्तापूर्ण एवम्  समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिये।

उन्होंने चक मार्गों पर अतिक्रमण संबंधी मामलों में तहसीलदार को चकमार्गो को नक्शे व रकबे के अनुसार कायम करने तथा रिपोर्ट संबंधित ब्लॉक को अग्रेत्रर कार्यवाही हेतु प्रेषित करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी सदर राज कुमार पांडेय, पीडी (डीआरडीए), डीसी  मनरेगा, डीपीआरओ, तहसीलदार सदर सहित अन्य सम्बंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments