Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरमतदाता जागरूकता वैन को जिलाधिकारी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

मतदाता जागरूकता वैन को जिलाधिकारी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

अंबेडकर नगर। विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र की निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण  के संबंध में जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी अविनाश सिंह, उप जिला निर्वाचन अधिकारी/अपर जिलाधिकारी डॉ. सदानंद गुप्ता तथा वरिष्ठ भाजपा नेता रमाशंकर सिंह द्वारा मतदाता जागरूकता बैन कलेक्ट्रेट परिसर से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस प्रकार के बैन तहसीलों में भी चलाए जाएंगे। इस दौरान जिलाधिकारी द्वारा आम जनमानस से अपील किया गया कि एक जनवरी 2024 को 18 वर्ष पूर्ण कर चुके/ रहे हैं या छूट गए हैं और उनका नाम निर्वाचक नामावली में नहीं है, ऐसे पात्र पुरुष /महिला मतदाता अधिक से अधिक वोटर लिस्ट में अपना नाम जुड़वाएं। इस दौरान मौके पर उपनिदेशक कृषि, जिला सूचना अधिकारी तथा विभिन्न राजनैतिक दल के लोग उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments