Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरजिलाधिकारी ने अकबरपुर तहसील का किया औचक निरीक्षण, अनुपस्थित कर्मचारियों से मांगा...

जिलाधिकारी ने अकबरपुर तहसील का किया औचक निरीक्षण, अनुपस्थित कर्मचारियों से मांगा गया स्पष्टीकरण

अंबेडकरनगर। जिलाधिकारी अविनाश सिंह द्वारा तहसील अकबरपुर का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान मौके पर उप जिलाधिकारी अकबरपुर  पवन कुमार जायसवाल, तहसीलदार जय प्रकाश यादव, नायब तहसीलदार राहुल सिंह, नाजिर विनोद सिंह उपस्थित रहे। वही प्रातः 10: 00 बजे निरीक्षण के दौरान मौके पर नायब नाजिर श्रीमती रिक्ता सेन, राजस्व निरीक्षक कार्यालय गौतम कुमार, श्रीमती पुष्पा सिंह, सहायक लेखपाल प्रवीण कुमार, राजस्व निरीक्षक कार्यालय विनय कुमार सिंह अनुपस्थित पाए गए। अनुपस्थित कर्मचारियों का स्पष्टीकरण हेतु उप जिलाधिकारी अकबरपुर को निर्देशित किया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने निर्देश देते हुए कहा कि सभी तहसील स्तरीय अधिकारी शासन के मंशा अनुसार ससमय अपने पटल पर उपस्थित होकर जन समस्याओं का गुणवत्तापूर्ण व त्वरित निस्तारण करना सुनिश्चित करें। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि तहसील स्तरीय अधिकारी प्रातः 10:00 से 12:00 तक जन समस्याओं का निस्तारण सुनिश्चित करेंगे, शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments