Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरजिलाधिकारी ने परिवार सहित दरवन झील में की बोटिंग

जिलाधिकारी ने परिवार सहित दरवन झील में की बोटिंग

अंबेडकर नगर। जिलाधिकारी अविनाश सिंह द्वारा अकबरपुर तहसील के अंतर्गत दरवन झील का जायजा लिया गया। सपरिवार पहुंचे जिलाधिकारी ने झील में वास कर रहे बत्तखो तथा मछलियों को चारा खिलाया गया। अकबरपुर तहसील क्षेत्र के अंतर्गत 300 एकड़ से अधिक क्षेत्रफल में यह झील फैली है। सर्दियों के मौसम में इस झील में बड़ी संख्या में दुर्लभ प्रजाति के प्रवासी पक्षी आते हैं जो यहाँ की प्रमुख विशेषता है। साइबेरियन पक्षियों के साथ ही अन्य विदेशी पक्षी भी यहाँ देखे जा सकते हैं। इस प्रकार यह झील पशु-पक्षियों के संरक्षण की दृष्टि से भी बहुत महत्वपूर्ण हैं। जिलाधिकारी द्वारा सपरिवार मोटर वाट के माध्यम से झील के अंदर भ्रमण किया गया। जिलाधिकारी द्वारा झील के संरक्षक को शुल्क अदा कर सुभारंभ किया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि इस तरह से कोई भी आम जन मानस शुल्क अदा कर मोटर वाट के माध्यम से झील का भ्रमण कर सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments