Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरउत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ का जनपद स्तरीय त्रिवार्षिक अधिवेशन सम्पन्न, विनय...

उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ का जनपद स्तरीय त्रिवार्षिक अधिवेशन सम्पन्न, विनय को चुना गया अध्यक्ष

अंबेडकर नगर। मंगलवार को उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ का जनपद स्तरीय त्रिवार्षिक अधिवेशन जिला मुख्यालय के एक होटल में संपन्न हुआ। अधिवेशन में जिला अध्यक्ष विनय  सिंह, महामंत्री कुलदीप वर्मा एवं कोषाध्यक्ष रामकेश मौर्य एवं जिला कार्यकारिणी का गठन सर्वसम्मत से निर्विरोध संपन्न हुआ । प्रांतीय महामंत्री उमाशंकर सिंह की देखरेख में मुख्य निर्वाचन अधिकारी विश्वनाथ सिंह प्रांतीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं सुरेंद्र प्रताप सिंह जिला अध्यक्ष एवं मांण्डलिक मंत्री आजमगढ़, डॉ संजय सिंह जिला अध्यक्ष अयोध्या, जितेंद्र राय जिला मंत्री आजमगढ़, राजेंद्र प्रसाद यादव जिला कोषाध्यक्ष आजमगढ़ की गरिमामयी उपस्थिति में जिला कार्यकारिणी का चुनाव संपन्न हुआ। कार्यक्रम में राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष सूर्यभान सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष उत्तर प्रदेश जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ घनश्याम तिवारी जूनियर शिक्षक संघ के जिला संयोजक  राघवेंद्र शुक्ला सह संयोजक अनिल वर्मा तथा सभी ब्लॉक के अध्यक्ष, मंत्री ,कोषाध्यक्ष के साथ लगभग तीन सौ डेली गेट अध्यापक उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments