Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरखाद्य सुरक्षा विभाग के जिलास्तरीय समन्वय समिति की बैठक आयोजित

खाद्य सुरक्षा विभाग के जिलास्तरीय समन्वय समिति की बैठक आयोजित

अंबेडकर नगर। जिलाधिकारी अविनाश सिंह के निर्देशन में मुख्य विकास अधिकारी अनुराज जैन की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में खाद्य सुरक्षा विभाग के जिलास्तरीय समन्वय समिति की बैठक आयोजित की गई। सहायक आयुक्त द्वितीय खाद्य द्वारा राइसमिलर की फोर्टिफिकेशन प्रशिक्षण व नमकीन निर्माणकर्ताओं व होटल व्यवसायियों को रूको प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय द्वारा रुको में रिपरपज यूज्ड कुकिंग आयल के बारे में तथा फूड फोर्टिफिकेशन से संबंधित जानकारी दी गई ।मुख्य सुरक्षा अधिकारी द्वारा वर्ष 2022 -23 में किए गए प्रवर्तन कार्य तथा सेफ फूड ,शेयर फूड ,शेयर ज्वाय के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। बैठक के दौरान डी एस ओ ,बी एस ए ,डीजीसी,जे डी अभियोजन,डीएफएमओ ,सीओ सिटी, सहायक आयुक्त द्वितीय खाद्य राजवंश श्रीवास्तव,औषधि निरीक्षक शैलेंद्र प्रताप सिंह, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी के.के. उपाध्याय, समस्त खाद्य सुरक्षा अधिकारी तथा संबंधित विभाग के अधिकारी/कर्मचारी मौके पर उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments