Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरगुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण कराने का जिला निर्वाचन अधिकारी ने दिया  निर्देश

गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण कराने का जिला निर्वाचन अधिकारी ने दिया  निर्देश


अंबेडकरनगर। लोकसभा सामान्य निर्वाचन को निष्पक्ष, पारदर्शी व सकुशल संपन्न कराने हेतु समस्त सेक्टर मजिस्ट्रेट के साथ प्रशिक्षण/बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित किया गया। जिला निर्वाचन अधिकारी की उपस्थिति में विधानसभा क्षेत्रों के समस्त सेक्टर मजिस्ट्रेट को प्रशिक्षण दिलाया गया। इस दौरान प्रशिक्षकों द्वारा विस्तार पूर्वक भारत निर्वाचन आयोग के दिए गए निर्देशों को अवगत कराया गया। साथ ही साथ एमपीएस, होम वोटिंग के बारे में विस्तार पूर्वक अवगत कराया गया। होम वोटिंग के लिए टीमों का गठन कर दिया गया है। जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा संबंधित सेक्टर मजिस्ट्रेट से इसके बारे में विस्तृत रूप से पूछा भी गया। जिला सूचना विज्ञान अधिकारी द्वारा एमपीएस ऐप के बारे में विस्तार पूर्वक अवगत कराया गया कि किस प्रकार यह ऐप डाउनलोड किया जाए और इसका उपयोग कैसे करें। इस ऐप द्वारा मतदान के दिन प्रति 2 घंटे पर सूचना अपडेट करना है। जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि निरीक्षण के दौरान भारत निर्वाचन आयोग के गाइडलाइन के तहत वोटर पर्ची एवं वोटर गाइड वितरित कराना सुनिश्चित करें। 14 मई से पीठासीन अधिकारी, मतदान अधिकारी प्रथम, द्वितीय, तृतीय का प्रशिक्षण प्रारंभ हो रहा है। जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि प्रशिक्षण में गुणवत्ता का विशेष ध्यान दिया जाए, जिससे निर्वाध रूप से मतदान सुनिश्चित कराया जा सके। समस्त सेक्टर मजिस्ट्रेट को निर्देशित किया गया कि अपने-अपने बूथों का निरीक्षण करें एवं मूलभूत सुविधाओं को देखें।प्रशिक्षण के दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ.सदानंद गुप्ता, जिला विकास अधिकारी,परियोजना निदेशक, डीसी मनरेगा, डीसी एनआरएलएम, समस्त सेक्टर मजिस्ट्रेट मौके उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments