Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरसांसद की अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक...

सांसद की अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक आयोजित


अंबेडकरनगर । सांसद रितेश पांडे की अध्यक्षता में जिला पंचायत अध्यक्ष श्याम सुंदर वर्मा उर्फ साधु वर्मा, विधायक अकबरपुर राम अचल राजभर, विधायक आलापुर त्रिभुवन दत्त, जिलाधिकारी अविनाश सिंह, मुख्य विकास अधिकारी अनुराज जैन की उपस्थिति में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित किया गया। बैठक के दौरान सांसद द्वारा प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण), प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी), आई.डब्ल्यू.एम.पी., राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम, राष्ट्रीय ग्रामीण पेयजल कार्यक्रम, निर्मल भारत अभियान, पंडित दीनदयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना, प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, प्रधानमंत्री उज्जवला योजना, एकीकृत बाल विकास योजना, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन,सर्व शिक्षा अभियान/ मध्यान्ह भोजन योजना तथा योजनाओं के बारे में बिंदुवार विस्तार से समीक्षा किया गया। बैठक के दौरान उपस्थित विधायक अकबरपुर, विधायक आलापुर तथा ब्लाक प्रमुख के प्रतिनिधि द्वारा क्षेत्र की समस्याओं से एक-एक करके अवगत कराया गया। जिस पर जिलाधिकारी द्वारा समस्याओं का निस्तारण कराए जाने का भरोसा दिलाया गया तथा संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि जांच करते हुए समस्याओं का निस्तारण कराया जाए। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। बैठक के दौरान सांसद द्वारा संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया गया क्षेत्र में पब्लिक की जो भी समस्याएं हैं उन्हें गंभीरता पूर्वक समय से निस्तारित किया जाए। बैठक के दौरान डीएफओ प्रणव जैन, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ राज कुमार, जिला विकास अधिकारी, परियोजना निदेशक ,डीसी मनरेगा,समस्त ब्लाक प्रमुख, संबंधित विभाग के अधिकारी/ कर्मचारी तथा जनप्रतिनिधि मौके पर उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments