Sunday, September 22, 2024
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरभारत जोड़ो यात्रा से लौटे कांग्रेसजनों को जिला कांग्रेस कमेटी करेगी सम्मानित...

भारत जोड़ो यात्रा से लौटे कांग्रेसजनों को जिला कांग्रेस कमेटी करेगी सम्मानित – अमित कुमार वर्मा

अम्बेडकर नगर ।  उप्र में राहुल गाँधी के साथ  भारत जोड़ो यात्रा में साथ चले जनपद के कांग्रेसजनों को जिला कांग्रेस कमेटी के द्वारा सम्मानित किया जायेगा और इसी के साथ साथ समस्त कांग्रेसजनों से आवाहन है कि राहुल गांधी का संदेश नफरत छोड़ो भारत जोड़ो का संदेश लेकर हर दरवाजे पर दस्तक दें।

जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अमित कुमार वर्मा जितेंद्र ने बताया कि कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के आवाहन पर उप्र के लाखों कांग्रेसजनों ने लोनी बार्डर से बड़ौत तक दमदार भागीदारी की और राहुल गांधी के साथ कदम ताल किया जिसमें अम्बेडकर नगर के कांग्रेसजनों ने सशक्त उपस्थिति दर्ज कराई।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष अमित कुमार वर्मा ने आगे बताया कि कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी, उप्र सहप्रभारी सत्य नारायण पटेल  कांग्रेस अध्यक्ष बृजलाल खाबरी पूर्वांचल प्रांत अध्यक्ष वीरेन्द्र चौधरी के साथ-साथ उप्र कांग्रेस सचिव जनपद प्रभारी प्रदीप कोरी ने भारत जोड़ो यात्रा में जनपद अम्बेडकर नगर के कांग्रेसजनों की दमदार मौजूदगी पर कांग्रेसजनों की पीठ थपाथपायी है और शीघ्र ही जनपद मुख्यालय पर पर आयोजित होनेवाले हाथ से हाथ मिलाओ कार्यक्रम में सभी  भारत जोड़ो यात्रियों को सम्मानित किया जायेगा।

Ayodhya Samachar

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments