Sunday, March 8, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरचक मार्ग के पटान को लेकर सुरजूपुर में विवाद तेज, पीड़ित ने...

चक मार्ग के पटान को लेकर सुरजूपुर में विवाद तेज, पीड़ित ने तहसीलदार से लगाई गुहार


जलालपुर अंबेडकर नगर। तहसील क्षेत्र के सुरजूपुर गांव में चक मार्ग के पटान को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। गांव निवासी रमेश यादव ने ग्राम प्रधान पर जबरन रास्ते की पटान अपने खेत में करवाने का आरोप लगाते हुए तहसीलदार जलालपुर को शिकायत पत्र सौंपा है।

पीड़ित रमेश यादव का कहना है कि उसके गाटा संख्या के बगल से चक मार्ग गुजरता है। आरोप है कि ग्राम प्रधान बिना पैमाइश कराए रास्ते का पटान उसके खेत में अतिक्रमण करते हुए कराना चाहते हैं। रमेश यादव ने बताया कि वह पहले भी इस मामले की शिकायत तहसील दिवस में कर चुके हैं, लेकिन कार्रवाई न होने से विवाद जस का तस बना हुआ है।

इस बीच हल्का लेखपाल के सरकारी कार्यों में व्यस्त होने के कारण पैमाइश न हो पाने से स्थिति और उलझी हुई है। वहीं ग्राम प्रधान पर विवाद के बावजूद पटान कराने की जिद पर अड़े रहने का आरोप है, जिससे गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है।

शिकायत पर गंभीरता दिखाते हुए तहसीलदार जलालपुर ने कटका थाना अध्यक्ष को मौके पर जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। उधर चक मार्ग को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद और बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments