Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याकैंसर हास्पिटल, रीडगंज 300 बेड व श्रीराम अस्पताल का उच्चीकरण करने पर...

कैंसर हास्पिटल, रीडगंज 300 बेड व श्रीराम अस्पताल का उच्चीकरण करने पर हुआ मंथन


◆ अपर मुख्य सचिव ने जिले के अधिकारियों के साथ किया बैठक


◆ जिले की स्वास्थ्य सेवाओं को आने वाले दिनों में मिलेगा विस्तार


अयोध्या। जिले की चिकित्सीय सुविधाओं को आने वाले समय में उच्चकोटि का करने के प्रस्ताव पर काम चल रहा है। श्रीरामचिकित्सालय का उच्चीकरण करने के साथ रीडगंज 300 बेड व कैंसर अस्पताल के निर्माण को लेकर अपर मुख्य सचिव अमित घोष के साथ जिले के अधिकारियों ने रामनगरी में स्थित पीएफसी में आयोजित बैठक में चर्चा किया। बैठक में मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेन्द्र मिश्रा की मौजूदगी भी रही।

मण्डलायुक्त राजेश कुमार ने बताया कि पीएफसी में नृपेन्द्र मिश्रा और अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अमित घोष के द्वारा बैठक की गई। जिसमें स्वास्थ्य सेवाओं के बारें में चर्चा हुई। श्रीराम चिकित्सालय की सुविधाओं को बढ़ाने के लिए एक प्रोजेक्ट बन रहा है। प्रदेश सरकार इस अस्पताल को उच्चीकृत करने के लिए आगे बढ़ रही है। इसके साथ में 300 बेड का अस्पताल और बनना है। उसकी डिजाइन के बारें में चर्चा हुई। नमो फाउन्डेशन के द्वारा एक कैंसर हास्पिटल, जिसमें टाटा के डाक्टर है, उसके बनने की बात चल रही है। तीनों हास्पिटल के बारें में चर्चा हुई।

उन्होंने बताया कि अयोध्या के राजा निःशुल्क फाउन्डेशन को जमीन देंगे। जिसमें कैंसर हास्पिटल बन सकेगा। इसके लिए जमीन देखी गई है। अम्बेडकरनगर जाने वाले हाईवे पर जमीन पड़ती है। वहां कितनी जमीन चाहिए, इस पर ट्रस्ट निर्णय ले रहा है। इसका निर्णय होने के बाद जमीन का एमओयू दोनो के बीच हो जाएगा। जिसके बाद आगे की कारवाई होगी। इस क्षेत्र के लोगो को बड़ी सुविधा मिलने जा रही है, क्योंकि यहां कैसर का कोई हास्पिटल नहीं है। यहां कैसर के उपचार की सारी सुविधाएं होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments