Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याकार्यकारिणी गठित करने के साथ व्यापारियों की समस्याओं पर हुई चर्चा

कार्यकारिणी गठित करने के साथ व्यापारियों की समस्याओं पर हुई चर्चा

अयोध्या। अखिल एकता अखिल उद्योग व्यापार मंडल के उत्तर प्रदेश कार्यकारिणी बैठक प्रेस क्लब जिला अयोध्या में सम्पन्न हुई। बैठक में जिले व प्रदेश की कार्यकारिणी गठित करने के साथ-साथ व्यापारियों की समस्याओं का समाधान पर चर्चा हुई। जिसमें जीएसटी अधिकारियों पर द्वारा उत्तर प्रदेश में छापेमारी को लेकर पूर्व में राष्ट्रीय स्तर से दिया गया ज्ञापन और अयोध्या जिले में राम पथ चौड़ीकरण को लेकर मुआवजा शामिल है। उत्तर प्रदेश कार्यकारिणी में अयोध्या के उद्योगपति प्रतीक कुमार वैश्य भज्जा को प्रदेश महासचिव जिला अध्यक्ष राजकुमार जायसवाल अन्य साथियों को कई पदों पर नियुक्त किया गया। महिला शक्ति की तरफ से राष्ट्रीय सचिव मंजू जायसवाल, महिला जिला अध्यक्ष नीलम जायसवाल, रितु राठौर प्रदेश सचिव, रजनी सिंह प्रदेश महामंत्री, अन्नपूर्णा जिला मंत्री, रोली शुक्ला जिला मंत्री, रिंकू साहू जिला उपाध्यक्ष उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments