Monday, April 21, 2025
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याभाकियू के विस्तार को लेकर हुई बैठक में किसानों की समस्याओं पर...

भाकियू के विस्तार को लेकर हुई बैठक में किसानों की समस्याओं पर चर्चा

अयोध्या। भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के विस्तार को लेकर सिविल लाइन स्थित प्रेस क्लब में किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने एक बैठक की। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बलराम सिंह लंबरदार शामिल हुए। बैठक में प्रमुख रूप से किसानों की समस्याओं को लेकर चर्चा की गई और संगठन विस्तार को लेकर भी मंथन हुआ।
राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बलराम सिंह लंबरदार ने बताया कि आज भाजपा सरकार में किसान परेशान है। गन्ने की पर्ची उपलब्ध होने के बाद भी भुगतान नहीं हो पा रहा है। ऐसी प्रमुख समस्याओं को लेकर संगठन के पदाधिकारियों के बीच चर्चा की गई और साथ ही साथ संगठन में जो बिखराव हुआ है उसको कैसे मजबूती के साथ जोड़ा जाए इस पर चर्चा की गई क्योंकि संगठन कमजोर होने पर जिले का कोई भी अधिकारी हमारी समस्याओं पर ध्यान नहीं देता है। भारतीय किसान यूनियन के जिला प्रभारी डॉ राम जन्म वर्मा ने बताया कि आज संगठन को मजबूत करने और संगठन को बढ़ाने को लेकर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के साथ चर्चा की गई इसके साथ-साथ किसानों की प्रमुख समस्याएं जैसे गन्ना,धान, खाद की समस्याओं पर मंथन किया गया। आज हमारा संगठन कई गुटों में बढ़ चुका है जिससे हमारा संख्या बल कम हो गया है जिस को बढ़ाने के लिए आज राष्ट्रीय उपाध्यक्ष को अयोध्या बुलया गया है.

Ayodhya Samachar

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments