Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याप्राक्कलन समिति की बैठक में रामनगरी के विकास पर चर्चा

प्राक्कलन समिति की बैठक में रामनगरी के विकास पर चर्चा

अयोध्या। उत्तर प्रदेश विधानसभा की प्राक्कलन समिति वर्ष की द्वितीय उप समिति की बैठक सर्किट हाउस सभागार में आहूत की गयी। बैठक में लोकेन्द्र प्रताप सिंह सभापति की अध्यक्षता में विधायकों में मनीषा अनुरागी, सचिन यादव, विनोद चतुर्वेदी, अभय सिंह, प्रेम नारायण पांडेय, चन्दन चौहान, गौरव कुमार, शशांक वर्मा की उपस्थिति में की गयी। बैठक में राजस्व विभाग, पंचायती राज विभाग, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, चिकित्सा शिक्षा विभाग, पर्यटन विभाग, गृह विभाग, नगर विकास विभाग व ग्राम्य विकास विभाग के कार्यो की विभागवार एवं योजनावार समीक्षा की। सम्बंधित विभाग के अधिकारियों को प्राप्त समस्याओं को शीघ्र ठीक कराने हेतु समिति ने निर्देशित किया।
बैठक में जिलाधिकारी नितीश कुमार ने अयोध्या को एक विश्वस्तरीय सांस्कृतिक नगरी के रूप में स्थापित करने हेतु जनपद में संचालित विभिन्न महत्वपूर्ण परियोजनाओं पर संक्षिप्त प्रकाश डाला। उन्होंने समिति को अवगत कराया कि अयोध्या में विगत वर्षो से तेज गति से विभिन्न विकास कार्य किये जा रहे है। धर्मपथ, रामपथ, भक्तिपथ, जन्मभूमि पथ सहित आवागमन को सुचारू करने हेतु रिंग रोड के कार्यो के प्रगति की जानकारी दी। उन्होंने एयरपोर्ट के प्रगति की जानकारी देते हुये कहा कि एयरपोर्ट का सम्पूर्ण कार्य तीन फेजों में किया जाना है। जिसके लिए 100 प्रतिशत भूमि अधिग्रहण कर लिया गया है। फेज वन का कार्य अंतिम चरण में है इसी कैलेण्डर वर्ष में संचालन प्रारम्भ होने की तैयारी है। अयोघ्या के सांस्कृतिक विरासतों को संजोने का कार्य किया जा रहा है। अयोध्या के प्राचीन मंदिरों, कुण्डों ऐतिहासिक इमारतों/भवनों को चरणबद्व तरीके से ऐतिहासिक तकनीकों के द्वारा ही संरक्षित किया जा रहा है। बहुत जल्द ही अयोध्या विश्व की अग्रिम सांस्कृतिक नगरी के रूप में दिखेगी। बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजकरन नय्यर, मुख्य विकास अधिकारी अनिता यादव, अपर जिलाधिकारी प्रशासन अमित सिंह उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments