Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याक्रिसमस की पूर्व संध्या पर चर्च व घरों की किया सजावट

क्रिसमस की पूर्व संध्या पर चर्च व घरों की किया सजावट

अयोध्या। क्रिसमस की पूर्व संध्या पर सिविल लाइन स्थित मेथाडिस्ट गर्ल्स इंटर कॉलेज की प्रिंसिपल रूही पॉल ने चर्च के साथ-साथ अपने घर की भी सजावट की। रूही पॉल ने बताया कि 25 दिसंबर को क्रिसमय का त्यौहार बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। इस दिन ईसा मसीह का जन्म हुआ था। पूरे विश्व में ईसाई धर्म के लोग हर्षोल्लास के साथ इस त्योहार को मनाते है। इस त्योहार को मनाने के लिए नवंबर से ही क्रिसमय की तैयारी शुरु हो जाती है।
उन्होने बताया कि क्रिसमस एकता और अखंडता का त्यौहार है। जिसको देखते हुए हमने चर्च के साथ-साथ अपने घरों को भी सजाया है। लोगों को चेक बांटे जा रहे हैं क्रिसमस ट्री को भी सजा दिया गया है। लोगों को देने के लिए गिफ्ट की भी पैकिंग हो चुकी है। आज की रात प्रभु येशु की प्रार्थना के साथ क्रिसमस का त्यौहार आराम हो जाएगा और कल पूरा दिन उत्साह के साथ लोग क्रिसमस का त्यौहार मनाएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments