Tuesday, March 10, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याडिम्पल के रोड़ शो की भीड़ पर पटरी की दुकान को तोड़ने...

डिम्पल के रोड़ शो की भीड़ पर पटरी की दुकान को तोड़ने का आरोप


◆  नगर पालिका द्वारा होडिंग उतारे जाने विवाद के बाद आमने सामने दिखी सपा व भाजपा


◆  खण्डासा मोड़ व कस्बा कुमारगंज में घटी दोनो घटनाएं, दिन भर रही चर्चा का केन्द्र


अयोध्या। मैनपुरी सांसद डिम्पल यादव के रोड़ शो में उमड़ी भीड़ पर अराजकता का आरोप भी लगा। कुमारगंज कस्बा में खण्डासा मोड़ पर स्थित एक पटरी दुकानदार ने रोड़ में आयी भीड़ द्वारा अपनी दुकान को तोड़ने व मौके पर मौजूद वाहनों को नुकसान पहुंचाने का दावा किया। रोड़ शो के पहले कुमारगंज कस्बे के बंवा मोड़ पर भाजपा व सपा के कार्यकर्ता आमने सामने हो गये। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले को शांत कराया।
कुमारगंज खण्डसा मोड़ पर तिंदौली गांव का रहने वाला शंकर बृजवासी मोमोज की दुकान करता है। शंकर का आरोप है कि रोड़ शो का काफिला खण्डासा मोड़ से आगे बढ़ा था। इस दौरान रोड़ शो में मौजूद कुछ अराजक सपाईयों ने उसके मोमोज की दुकान को तहस नहस कर दिया। इसके साथ आसपास खड़ी मोटरसाईकिल को क्षतिग्रस्त कर दिया।
कुमारगंज बंवा मोड़ पर नगर पालिका द्वारा सपा के होडिंग बैनर उतारा जा रहा था। इसी बीच भाजपा के कुछ कार्यकर्ता जा रहे थे। दोनो ग्रुपों में कुछ कहासुनी होने के बाद माहौल गर्म हो गया। जिसके बाद सपा व भाजपा के कार्यकर्ता आमने सामने आ गये। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को सम्भाला। जिसके बाद बड़ा विवाद होने से बच गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments