Tuesday, March 10, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याजिले की 1109 ग्राम पंचायतों में पूरा हुआ डिजिटल क्रॉप सर्वे

जिले की 1109 ग्राम पंचायतों में पूरा हुआ डिजिटल क्रॉप सर्वे


अयोध्या। योगी सरकार प्रदेश में फसलों का सर्वे करा रही है। जिले में अब बस केवल पांच फीसदी सर्वे बचा है। अयोध्या जिले में डिजिटल क्रॉप सर्वे खरीफ 2023 में राजस्व एवं कृषि विभाग के सहयोग से 1109 ग्राम पंचायतों में शत प्रतिशत पूरा हो चुका है। सरकार द्वारा प्रदेश के 54 जनपदों के 10-10 ग्रामों में डिजिटल क्रॉप सर्वे का कार्य पूर्ण कराया गया है। वहीं रबी में जनपद के समस्त ग्राम पंचायतों में 1109 में डिजिटल क्रॉप सर्वे का कार्य कराया जा रहा है। अब तक कुल 6,68,535 करोड़ खसरा/गाटा पूर्ण कर लिया गया है, जोकि 95 प्रतिशत है। अगर इस सर्वे के पूरा होने पर फायदे की बात करें तो जानकारों का मानना है कि यह किसानों के लिए कई मायनों में कारगर साबित होगा।

डिजिटल सर्वे के डेटाबेस के आधार पर फसल संबंधी समस्याओं का समाधान किया जाएगा। प्रदेश कि योगी सरकार की योजनाओं का लाभ भी वास्तविक किसान तक पहुंचने में मदद मिलेगी। यह डेटाबेस किसानों के लिए वन स्टॉप सॉल्यूशन की तरह काम करेगा। एकत्रित डाटा के आधार पर फसलों की एमएसपी निर्धारण में भी मदद मिलेगी साथ ही फसल बीमा और किसान क्रेडिट कार्ड के दायरे में विस्तार भी किया जा सकेगा।

फसलों के डिजिटल सर्वे से किसानों को प्राकृतिक आपदाओं से बचाने में मदद मिलेगी। सर्वे के माध्यम से सरकार को किसानों की भूमि का नक्शा मिल जाएगा। इस नक्शे का उपयोग करके सरकार प्राकृतिक आपदाओं से किसानों की फसलों को बचाने के लिए बेहतर योजना बना सकती है। इससे किसानों की आय में वृद्धि होगी। सर्वे के माध्यम से सरकार को किसानों द्वारा उगाई जाने वाली फसलों की सटीक जानकारी मिल जाएगी। इस जानकारी का उपयोग करके सरकार किसानों को बेहतर कृषि सेवाएं और सहायता प्रदान कर सकती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments