◆ वृहद स्वच्छता अभियान की शुरूवात, अयोध्या पुलिस तथा ई-टूरिस्ट एप को किया लांच
अयोध्या। रविवार को अयोध्या पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लता चौक पर वृहद स्वच्छता अभियान की शुरूवात की। अभियान 21/22 जनवरी तक चलेगा। इस दौरान संत महंत, जनप्रतिनिधिगण, विभिन्न विद्यालय तथा अवध विश्वविद्यालय के छात्र छात्राएं उपस्थित थे। अभियान में शामिल छात्र-छात्राओं से भी बात की।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या धाम बस अड्डे से इलेक्ट्रॉनिक बस के फ्लैग ऑफ करके शुभारंभ किया। अयोध्या नगर निगम एवं अयोध्या सिटी में ई-बसे एवं ई-आटो व अयोध्या पुलिस की वेबसाइट का शुभारंभ किया।
उन्होनें कहा कि 22 जनवरी की तिथि भारत की श्रद्धा और आस्था को सम्मान की तिथि है। भारत के स्वाभिमान और सम्मान को पदस्थापित करने की भी एक पावन तिथि है। जब प्रभु श्रीराम 500 वर्षों के इंतजार के बाद नव्य, भव्य और दिव्य मंदिर में विराजमान होने का उत्सव सिर्फ अयोध्या का नहीं है, बल्कि यह हर गांव, हर घर और हर जन का उत्सव है। यह अभूतपूर्व उत्सव है तो हर गांव और हर घर तक तैयारियां भी उसी अनुरूप होनी चाहिए। यह प्रयास होना चाहिए कि श्रीराम उत्सव पर हर घर, देव मंदिर पर दीपोत्सव मने, घरों, मंदिरों और सार्वजनिक/सामुदायिक स्थलों पर राम नाम संकीर्तन हो, गांवों के अमृत सरोवरों पर भी दीपोत्सव मनायें।



