Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याचौथे दिन जारी रहा विद्युत मजदूर पंचायत का धरना

चौथे दिन जारी रहा विद्युत मजदूर पंचायत का धरना

अयोध्या। संविदा कर्मचारियों की तमाम समस्याओं को लेकर विद्युत मजदूर पंचायत के जिला कमेटी की तरफ से विद्युत खंड प्रथम कार्यालय प्रांगण में चौथे दिन धरना प्रदर्शन जारी रहा। इस दौरान जनपद संगठन की तरफ से हटाए गए संविदा कर्मी केसरी सिंह को वापस लेने की मांग के साथ-साथ विद्युत कर्मियों के सुरक्षा सहित कई मांगे को लेकर धरना प्रदर्शन किया गया।
कार्यवाहक अध्यक्ष सुशील कुमार मौर्य ने बताया कि केसरी सिंह जो कि सिविल लाइन विद्युत के केंद्र पर तैनात थे जिनको अवर अभियंता द्वारा जबरन आरोपित करके वहां से निष्कासित कर दिया गया। वह बेहद निंदनीय है हम चाहते हैं तत्काल हस्तक्षेप करके इस कर्मचारी को कार्य पर वापस कराया जाए और संगठन की तरफ से चेतावनी भी दी गई कि जब तक हमारी मांगे पूरी नहीं होगी तब तक धरना प्रदर्शन जारी रहेगा। धरने में जिला अध्यक्ष जय गोविंद सिंह उर्फ बबलू कार्यवाहक अध्यक्ष सुशील मौर्य व मंडल महामंत्री अरसद जमील वीर भद्र सिंह व श्रीकांत गुप्ता उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments