Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यादेवी मंदिरों में उमड़ा श्रद्धा का जनसैलाब, भक्तों के जयघोष से गुंजायमान...

देवी मंदिरों में उमड़ा श्रद्धा का जनसैलाब, भक्तों के जयघोष से गुंजायमान हुआ परिवेश


@ रामानुज सिंह रामा


अयोध्या। माता जिनको याद करें वो लोग निराले होते है। माता जिनका नाम पुकारें किस्मत वाले होते है। नवरात्र का अवसर और भक्तों के जयघोष से रामनगरी अयोध्या का परिवेश गूंज रहा है। देवी मंदिरों पर आस्था का जनसैलाब उमड़ रहा है। हृदय में श्रद्धा व मन में कामना लिये हजारों लोग रोजाना मंदिरों में दर्शन पूजन कर रहे है। वहीं मंदिरों में होने वाले विशेष पूजन लोगो के भीतर आध्यात्मिक उर्जा का संचार कर रहे है।
भगवान राम की कुलदेवी देवकाली मंदिर में सुबह से ही भक्तों की भीड़ दर्शन के लिए आने लगती है। पूरे मंदिर परिसर में उत्सव जैसा माहौल है। प्रसाद के साथ खिलौने व अन्य चीजों की दुकानें सजी हुई है। लोग प्रसाद के साथ जमकर खरीदारी भी कर रहे है। वहीं मंदिर के भीतर स्थित विग्रहों का दर्शन करने के बाद लोग माता के जयकारे लगा रहे थे। नवरात्र के अवसर पर कई परिवार यहां मुंडन संस्कार हेतु भी आये हुए थे। वहीं शहर के व्यस्ततम मार्ग चौक स्थित मां हट्टी महारानी के मंदिर में आस्था, भक्ति व श्रद्धा का संगम भक्तों के भीतर दिखाई दे रहा है। यहां दर्शन पूजन के लिए आये राकेश सहदेव ने बताया कि मंदिर से जुड़े लोगो के द्वारा कई समाजिक आयोजन भी किये जाते है। जिसमें मंदिर से जुड़े भक्त अपना योगदान देते है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments