Sunday, March 8, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यासात मिनट में हेलीकाप्टर से पूरी अयोध्या का दर्शन कर रहे है...

सात मिनट में हेलीकाप्टर से पूरी अयोध्या का दर्शन कर रहे है श्रद्धालु


◆ रामनगरी में शुरु हुई है हेलीकाप्टर सेवा, दर्शन के लिए लगा श्रद्धालुओं का तांता


◆ सात मिनट की राइड के पड़ते हैं 4130 रुपये


अयोध्या । सात मिनट में हेलीकाप्टर से पूरी अयोध्या का दर्शन श्रद्धालु कर रहे है। चार दिन पहले शुरू हुई हेलीकॉप्टर सेवा का लाभ उठाने के लिए लोगों का तांता लग गया है। सात मिनट के हवाई सफर के दौरान श्रद्धालु आकाश से रामनगरी को निहार उत्साहित हो रहे हैं। मंदिर का व्यू और राम की पैड़ी का सुपर लुक हवाई सफर को चार-चांद लगा दे रहा है।

हेलीकॉप्टर सेवा से सात मिनट की राइड कराई जाती है। एक बार में छह लोग बैठ सकते हैं। इसमें पांच यात्री और छठवां पायलेट शामिल रहता है। हेलीकॉप्टर से उड़ान भरते समय सभी सेफ्टी का ध्यान रखा जाता है। अभी एक यात्री का किराया 4,130 रुपये तय किया गया है। बड़ी संख्या में लोग पहुंचकर बुकिंग करा रहे हैं।

एयर सफारी नाम की कंपनी ने यहां हेलिकॉप्टर की सेवा शुरू की है। यहां के बेस मैनेजर अमित ने बताया कि अभी दोपहर 12 से शाम पांच बजे तक के लिए ही यात्रियों को सैर कराई जाती है। उन्होंने बताया कि 19 फरवरी से इस सेवा की औपचारिक शुरुआत हुई है। उस दिन 63 लोगों ने यात्रा की थी। 20 को आठ, 22 को 118 व 23 की दोपहर दो बजे तक 49 लोग आकाश से अयोध्या को निहार चुके थे।

क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी आरपी यादव ने बताया कि अयोध्या का पर्यटन की दृष्टि से विकास कराया जा रहा है। इसी वजह से हेलीकाप्टर सेवा शुरू की गई है। सरयू अतिथि गृह के सामने बने हेलीपैड से हेलीकॉप्टर श्रद्धालुओं को लेकर उड़ता है। इसमें यात्रा करने के लिए सिर्फ ऑफ़लाइन बुकिंग ही होती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments