Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगररोक के बावजूद भी नहीं रुक रही है पराली जलाने की घटनाएं

रोक के बावजूद भी नहीं रुक रही है पराली जलाने की घटनाएं


आलापुर अंबेडकर नगर। खेतों में पराली जलाने पर शासन प्रशासन द्वारा रोक लगाने के लाख दावे किए जा रहे हैं लेकिन  रोक के बावजूद भी शासन प्रशासन के आदेशो निर्देशों की धज्जियां उड़ाई जा रही है और प्रशासन मूक दर्शक बना हुआ है। मालूम हो थाना क्षेत्र जहांगीरगंज अंतर्गत ग्राम अकथरा नारायणपुर में खुलेआम शासन प्रशासन को चुनौती देते हुए खेतों में पराली जलाकर प्रशासन के आदेशो की धज्जियां उड़ाई जा रही है। बीते बुधवार को क्षेत्रीय लेखपाल रजनीश कुमार वर्मा द्वारा पराली जलाने से मना करने  के बावजूद भी किसान द्वारा मनमानी करते हुए पराली जलाया जा रहा है और खुलेआम शासन प्रशासन के आदेशो निर्देशों की धज्जियाँ उड़ाई जा रही है जो नियम के विरुद्ध है। मौके पर पहुंचे क्षेत्रीय लेखपाल द्वारा निरीक्षण किया गया। खेतों में पराली जलाने की बात सत्य पाई गई । शासन प्रशासन का ध्यान इस गंभीर समस्या पर जाता है या फिर इस तरह लोग खुलेआम शासन प्रशासन को चुनौती देते रहेंगे। इस विषय में उप जिलाधिकारी से बात करने का प्रयास किया गया लेकिन उनसे सम्पर्क नहीं हो सका।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments