Home Ayodhya/Ambedkar Nagar अम्बेडकर नगर लाखों खर्च के बावजूद सामुदायिक शौचालय बदहाल

लाखों खर्च के बावजूद सामुदायिक शौचालय बदहाल

0
21

आलापुर अंबेडकर नगर। विकास खंड जहांगीरगंज के देवलर ग्राम पंचायत में बना सामुदायिक शौचालय लापरवाही की भेंट चढ़ गया है। लाखों रुपये खर्च होने और देखरेख के लिए केयरटेकर तैनात होने के बावजूद इसकी स्थिति बदतर है।

ग्रामीणों का कहना है कि शौचालय अधिकांश समय बंद ही रहता है और कभी खुल भी जाए तो पानी की व्यवस्था न होने के कारण उपयोग के लायक नहीं होता। ग्रामीण राकेश, प्रदीप, राजकुमार, अनिल व रामअवतार ने बताया कि देखरेख के नाम पर प्रतिमाह 6 हजार रुपये मानदेय तो उठाया जा रहा है लेकिन सुविधाएं नदारद हैं।

एप पर दर्ज है कि विगत तीन सितम्बर को सामुदायिक शौचालय की मरम्मत के लिए लगभग 2 लाख रुपये का भुगतान भी किया गया है, जबकि मौके पर किसी भी प्रकार का कार्य नहीं दिखाई देता। यही नहीं पंचायत भवन पर भी ताला लटक रहा।

इस संबंध में खंड विकास अधिकारी जहांगीरगंज से दूरभाष पर संपर्क करने पर उन्होंने बताया कि पूरे प्रकरण की जांच कराई जाएगी , दोषी पाए जानें पर  कार्यवाही की जाएगी।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here