Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरउप जिलाधिकारी ने नगर पालिका क्षेत्र में जल रहे अलाव का किया...

उप जिलाधिकारी ने नगर पालिका क्षेत्र में जल रहे अलाव का किया औचक निरीक्षण

जलालपुर ,अंबेडकर नगर। बीती देर रात उप जिलाधिकारी ने नगर पालिका क्षेत्र में जल रहे अलाव का औचक निरीक्षण किया। अलाव जलाने में किसी प्रकार की हीला हवाली पर कार्यवाही करने की बात कही। उप जिलाधिकारी हरिशंकर लाल ने सोमवार रात कड़ाके की ठंड और गलन को देखते हुए अलाव का नगर पालिका क्षेत्र में जगह-जगह जाकर जायजा लिया और देखा कि सभी स्थानों पर अलाव जल रहे थे ,परंतु लकड़ियां जलकर समाप्त हो गई थी जिस पर उपजिलाधिकारी ने तुरंत नगरपालिका के मातहतों को निर्देश दिया कि सभी अलाव के स्थानों पर लकड़ी गिरा कर पुनः जलाने का निर्देश दिया और कहा कि अलाव जलाने में किसी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उपजिलाधिकारी ने रैन बसेरा का भी निरीक्षण किया जहां पर सब कुछ ठीक-ठाक पाया गया । इस मौके पर तहसीलदार धर्मेंद्र कुमार तथा नायब तहसीलदार देवानंद तिवारी समेत अन्य लोग भी मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments