डिप्टी सीएम ने मा कामाख्या देवी मंदिर में दर्शन पूजन किया। मंदिर में स्वच्छता अभियान चलाया। मां गुरूदेवी विद्या मंदिर में भी स्वच्छता अभियान में शामिल हुए। बूथ संख्या 116 पर बूथ समिति के साथ बैठक की। तथा उत्कृष्ट कार्य करने वाले कार्यकताओं को सम्मानित किया।इससे अयोध्या पहुंचने पर विधायक राम चन्दर यादव, जिलाध्यक्ष संजीव सिंह, कृष्ण कुमार पाण्डेय खुन्नू सहित अन्य नेताओं ने उनका स्वागत किया।
डिप्टी सीएम ने रूदौली विधानसभा के सुनवा सीएचसी का निरीक्षण किया। 30 बेड के इस अस्पताल में मात्र चार बेड मौजूद मिले। इस दौरान सीएमओ डा सुशील कुमार भी मौके पर मौजूद नही थे। अस्पताल की खस्ता हालत को लेकर डिप्टी सीएम ने गम्भीर लापरवाही पर डिप्टी सीएम ने नाराजगी जताई।