Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरउप मुख्यमंत्री का कार्यक्रम निरस्त, प्रभारी मंत्री की मौजूदगी में सम्पन हुआ...

उप मुख्यमंत्री का कार्यक्रम निरस्त, प्रभारी मंत्री की मौजूदगी में सम्पन हुआ कार्यक्रम


अंबेडकर नगर। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के जनपद में प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम के अपरिहार्य कारणों से निरस्त होने के उपरांत मुख्य अतिथि राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) खेल एवं युवा कल्याण गिरीश चंद्र यादव , विधान परिषद सदस्य डॉ. हरिओम पांडे ,  जिलाधिकारी अविनाश सिंह, मुख्य विकास अधिकारी, आनंद कुमार शुक्ला सहित विभिन्न जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों की उपस्थिति में प्राथमिक विद्यालय पूरा बक्शराय में ग्राम चौपाल एवं स्वयं सहायता समूह का कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस दौरान प्रभारी मंत्री, एमएलसी व जिलाधिकारी द्वारा सर्वप्रथम कृषि, बेसिक शिक्षा, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, उद्योग, पशुपालन, मत्स्य, समाज कल्याण, पंचायती राज आदि सहित दर्जनों विभागों की तरफ से सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जन कल्याणकारी एवं रोजगारपरक योजनाओं के लगाए गए स्टालों का निरीक्षण किया। तदोपरांत ग्राम चौपाल एवं स्वयं सहायता समूह कार्यक्रम में सम्मिलित हुए।इस अवसर पर प्रभारी मंत्री, एमएलसी व जिलाधिकारी द्वारा विभिन्न लाभार्थियों को मुख्यमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) का स्वीकृति पत्र, प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) की चाभी वितरण तथा 407 स्वयं सहायता समूहों को 4 करोड़ 49 लाख 70 हजार का आर. एफ. एवं सी.आई.एफ. का वितरण भी किया गया। इस दौरान प्रभारी मंत्री ने अपने संबोधन में केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा महिला उत्थान हेतु चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं एवं उससे होने वाले लाभों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि स्वयं सहायता समूह कार्यक्रम एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम है। मुख्यमंत्री एवं प्रधानमंत्री के प्रेरणादाई मार्गदर्शन में स्वयं सहायता समूह योजना से लाभान्वित कर अब तक एक करोड़ लखपति दीदी बनाई जा चुकी हैं।

 इस अवसर पर एमएलसी द्वारा अपने उद्बोधन में मुख्यमंत्री  के प्रेरणादाई नेतृत्व में स्वयं सहायता समूह की दीदियों एवं जन सामान्य हेतु वृहद स्तर पर एवम् तीव्र गति से कराए जा रहे हैं कार्यों एवं रोजगारपरक कार्यक्रमों पर प्रकाश डाला।

         जिलाधिकारी ने जनपद में स्वयं सहायता समूह की दीदियों को प्रोत्साहन करने हेतु जिला प्रशासन के अभिनव प्रयोग की जानकारी देते हुए बताया कि जनपद में स्वयं सहायता समूह के उत्कृष्ट कार्य करने वाली दीदियों को जिला प्रशासन द्वारा ई–स्कूटी प्रदान कर सम्मानित किया जा रहा है। अब तक जिला प्रशासन द्वारा दो दीदियों को सम्मानित किया जा चुका है। जिससे वह क्षेत्र में भ्रमण करने और उनके कार्यों में और सुगमतता होगी। उन्होंने नवरात्र के शुभ अवसर पर दीदियों के सुख समृद्धि की कामना की तथा अंत में  अतिथियों का धन्यवाद स्थापित किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ.प्रियंका तिवारी द्वारा किया गया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी आनंद कुमार शुक्ला, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व सदानंद गुप्ता सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी एवं बड़ी संख्या में स्वयं सहायता समूह की दीदियां उपस्थित रहीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments