Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यारुदौली पहुंचे उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, कल्याण सिंह की प्रतिमा का किया...

रुदौली पहुंचे उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, कल्याण सिंह की प्रतिमा का किया अनावरण


◆ गुजरात विमान हादसे पर जताया शोक, अपने सम्मान में आयोजित कार्यक्रमों को किया स्थगित


अयोध्या। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य गुरुवार को अयोध्या जनपद के रुदौली विकासखंड के ग्राम भौली पहुंचे। यहां उन्होंने उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री बाबू कल्याण सिंह जी की प्रतिमा का अनावरण किया। इस दौरान उन्होंने गुजरात के अहमदाबाद एयरपोर्ट पर हुए विमान हादसे में मृतकों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए अपने सम्मान में आयोजित सभी कार्यक्रमों को स्थगित कर दिया।
उन्होंने कहा, “हादसे की सूचना मिलते ही कार्यक्रम स्थगित करने का विचार था, लेकिन रुदौली की जनता का बाबू जी के प्रति प्रेम मुझे भारी मन से यहां आना पडा। उन्होंने विधायक रुदौली रामचंद्र यादव से आग्रह किया कि कुछ दिनों बाद इस भूमि पर एक बड़े कार्यक्रम का पुनः आयोजन किया जाए।
इसके उपरांत उपमुख्यमंत्री ने सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के 11 वर्षों के उपलक्ष्य में आयोजित जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने केंद्र सरकार की योजनाओं की चर्चा करते हुए कहा कि डबल इंजन सरकार ने गरीबों, किसानों और महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाया है। मुफ्त राशन, आयुष्मान भारत योजना, उज्ज्वला गैस, प्रधानमंत्री आवास योजना जैसे कार्यक्रमों ने समाज के अंतिम व्यक्ति को सशक्त बनाया है।
जनसभा में सांसद राजवीर सिंह (पूर्व सीएम कल्याण सिंह के पुत्र) ने बाबू जी के जीवन, राम मंदिर आंदोलन और पार्टी निर्माण में उनके योगदान पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में महापौर गिरीशपति त्रिपाठी, विधायक रामचन्दर यादव, जिलाध्यक्ष संजीव सिंह, विनय कटियार, इंद्र प्रताप खब्बू तिवारी, शीतला प्रसाद शुक्ला सहित अनेक जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments