Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरबुधवार को जिले में आयेंगे उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक, बैठक व करेगें...

बुधवार को जिले में आयेंगे उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक, बैठक व करेगें स्थलीय निरीक्षण

अंबेडकर नगर।  केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा संचालित जन कल्याणकारी नीतियों और कार्यक्रमों के वस्तु स्थिति की स्थलीय निरीक्षण कर हकीकत की जानकारी एवम भाजपा के जनप्रतिनिधियों,पदाधिकारियों एवम विचार परिवार के साथ बैठक के उद्देश्य से प्रदेश के उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक बुधवार को जनपद में आ रहे हैं।

         उपरोक्त जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय ने जारी विज्ञप्ति में देते हुए बताया है कि उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक बुधवार को भाजपा जिला कार्यालय अटल भवन में भाजपा के जन प्रतिनिधियों,भाजपा पदाधिकारियों,विचार परिवार के साथ बैठक करेंगे।भाजपा की केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा संचालित जनहित के कार्यक्रमों और योजनाओं की समीक्षा कलेक्ट्रेट सभागार में करने के उपरान्त स्थलीय निरीक्षण कर हकीकत को भी परखेंगे।उन्होंने बताया कि उप मुख्यमंत्री उपरोक्त कार्यक्रम के बाद अयोध्या जनपद के लिए रवाना हो जाएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments