Saturday, March 7, 2026
HomeUncategorizedश्री मारवाड़ी अग्रवाल सभा द्वारा आयोजित किया गया डेंटल कैंप

श्री मारवाड़ी अग्रवाल सभा द्वारा आयोजित किया गया डेंटल कैंप


◆ पूरे अगस्त माह भर चलेगा कैंप


अयोध्या। श्री मारवाड़ी अग्रवाल सभा द्वारा एक अगस्त से 31 अगस्त तक डेंटल कैंप का आयोजन किया जा रहा है। गुरूवार को डेंटल कैंप का उद्घाटन भागीरथी पचेरीवाला अरविंद अग्रवाल, मनीष गोयल, नीलकमल अग्रवाल द्वारा फीता काटकर कैंप की शुरूवात की गई। कार्यक्रम संयोजक और संगठन मंत्री मनीष गोयल ने बताया विगत कई वर्षों की भांति इस वर्ष भी डेंटल कैंप का आयोजन किया जा रहा है। कैंप परफेक्ट 32 डेंटल केयर नाका हनुमानगढ़ी के सामने जनौरा रोड पर पूरे अगस्त माह चलेगा। यहां पर डेंटल से संबंधित सभी निःशुल्क जांच एवं एक्स-रे की सुविधा ,रूट कैनाल, दांतों के नसों का इलाज, फिक्स दांत, पायरिया का इलाज ,दांत निकलवाना एवं अकल दांत की सर्जरी ,फीलिंग, डेंटल अपॉइंटमेंट, फैक्चर, मुंह का कम खुलना, ओरल कैंसर संबंधित सारे इलाज की सुविधाएं इस कैंप में उपलब्ध रहेगी । परफेक्ट 32 डेंटल केयर अस्पताल के डॉ गौरव उपाध्याय ने बताया कि श्री मारवाड़ी अग्रवाल सभा द्वारा हर वर्ष फ्री डेंटल कैंप लगाया जाता है जिसमें सैकड़ो मरिज इसका लाभ उठाते हैं। यह एक सराहनीय कार्य है। कैंप में अस्पताल की डॉ. शिवा पाठक, डॉ. सत्य प्रकाश गुप्ता, डॉ. शिवेंद्र सिंह, डॉ अमरजीत मित्रा का विशेष सहयोग रहता है। 60 साल के ऊपर आयु के मरीजों को विशेष छूट दी जाती है। उद्घाटन अवसर पर श्री मारवाड़ी अग्रवाल सभा के पदाधिकारी और सदस्य लोग मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments