Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याआम जनता की पैसा लेकर भागने वाली फाईनेंस कम्पनियों के विरोध में...

आम जनता की पैसा लेकर भागने वाली फाईनेंस कम्पनियों के विरोध में हुआ प्रदर्शन

अयोध्या। भारतीय लेबर यूनियन के तत्वाधान में सदर तहसील स्थित तिकोनिया पार्क में जनसमस्याओं को लेकर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया। जिसमें फाइनेंस कंपनियों द्वारा आम जनता का पैसा लेकर भाग जाने की समस्या प्रमुख थी। भारतीय लेबर यूनियन के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष सैयद नसीर अहमद ने बताया कि सरकार व विपक्ष को जन समस्याओं से कोई लेना देना नहीं है फाइनेंस कंपनियां जनता को लूट रही है। भ्रष्टाचार की कोई सीमा नहीं रह गई है। मजदूर, किसान बदहाल है। इनका शोषण हो रहा है। गरीब मजदूरों का नाम राशन कार्ड की लिस्ट से काट दिया जा रहा है। जिससे उन्हें राशन नहीं मिल पा रहा है। अपना नाम दोबारा जुड़वाने के लिए संबंधित विभाग के कर्मचारियों द्वारा पैसा भी मांगा जा रहा है। लेकिन अब किसानों मजदूरों के अधिकारों में कटौती व उनका उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यदि समस्त जन समस्याओं का संज्ञान नहीं लिया गया तो मजदूर किसान अपने अधिकारों की रक्षा हेतु आंदोलन करने पर विवश होगा। प्रदर्शन कर रहे सैय्यद सुबहानी ने बताया की सहारा कंपनी बाग पीएसीएल कंपनियों द्वारा गरीब मजदूरों के खून पसीने की कमाई का पैसा एजेंट के माध्यम से जमा किया गया है समय पूरा होने के बाद भी पैसा वापस नहीं किया जा रहा है। उन कंपनियों के विरुद्ध सरकार कार्यवाही निश्चित करें जिससे आम जनता का पैसा वापस हो सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments