Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याविसर्जन घाट का प्लेटफार्म डेढ़ सौ मीटर व जमीन को वाहनों के...

विसर्जन घाट का प्लेटफार्म डेढ़ सौ मीटर व जमीन को वाहनों के चलने योग्य बनाने की मांग

अयोध्या। केन्द्रीय दुर्गा पूजा समिति ने निर्मली कुंड स्थित विसर्जन घाट के प्लेटफार्म को डेढ़ सौ मीटर करने व घाट की जमीन को भारी वाहनों के चलने योग्य करने की मांग प्रशासन से किया है। केन्द्रीय समिति व जिला प्रशासन ने संयुक्त रुप से विसर्जन घाट का निरीक्षण किया। अपर जिलाधिकारी नगर सलिल कुमार पटेल ने कहा कि दुर्गा पूजा समितियों को विसर्जन में किसी भी प्रकार की समस्या ना होने पाए। सम्बन्धित विभाग विसर्जन घाट पर जो भी व्यवस्था कर रहे है। उनके गुणवत्ता से कोई समझौता ना करें । विसर्जन घाट का निर्माण और यहां पर अन्य परंपरागत व्यवस्थाएं जो पूर्व में की जाती रही हैं। इस बार उससे बेहतर व्यवस्थाएं देनी है।
केंद्रीय समिति के अध्यक्ष मनोज जायसवाल ने कहा कि विसर्जन का प्लेटफार्म डेढ़ सौ मीटर का बनाया जाए। केंद्रीय समिति द्वारा कराए जाने वाले भंडारे और बैठने के लिए लगाये जाने वाले पंडाल को वाटर प्रूफ बनाया जाय। घाट की जमीन को भारी वाहनों के चलने योग्य बनाया जाए। प्रकाश पेयजल और अन्य सभी आवश्यक व्यवस्थाएं भी बहाल रखी जाए।
सह संयोजक गगन जायसवाल ने कहा कि बरसात को देखते हुए विसर्जन बाधित न होने पाए। प्रशासन घाट के निर्माण में इस बात का ध्यान रखें। विसर्जन घाट पर बैरिकेडिंग भी की जाए। केंद्रीय समिति के घाट निर्माण प्रभारी संजय श्रीवास्तव ने कहा कि आने वाले दिनों में जलस्तर कम हो सकता है। विसर्जन के दिन पर्याप्त जल मौजूद रहने का ध्यान रखते हुए घाट का निर्माण किया जाय। निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी नगर सलिल कुमार पटेल, अपर नगर आयुक्त शशि भूषण राय, नगर मजिस्ट्रेट अरविंद कुमार द्विवेदी सहायक नगर आयुक्त अशोक कुमार गुप्ता, सीओ सिटी शैलेंद्र सिंह, सिंचाई विभाग बाढ़ खंड के एई राजनारायण तिवारी, नगर निगम के एई रामपति यादव , केंद्रीय समिति के जे.एन.चतुर्वेदी, अखिलेश पाठक, बजरंगी साहू,सहित नगर निगम सिंचाई विभाग, कैंट बोर्ड सहित अन्य विभागों से जेई विजय कुमार और जेई अमित कुमार के साथ सोमनाथ, कमल, देवी प्रसाद मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments