Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरप्री बोर्ड परीक्षा कार्यक्रम में संशोधन की मांग

प्री बोर्ड परीक्षा कार्यक्रम में संशोधन की मांग


अंबेडकर नगर। माध्यमिक शिक्षा विभाग द्वारा शिक्षा निदेशक माध्यमिक और जिलाधिकारी के स्पष्ट निर्देशों के बावजूद हाई स्कूल और इंटर के विद्यार्थियों की प्री बोर्ड परीक्षा सुबह नौ बजे से शाम चार बजे तक कराए जाने की समय सारिणी निर्गत करने पर शिक्षक प्रतिनिधियों और अभिभावकों ने समय परिवर्तन की मांग करते हुए परीक्षाओं को दस बजे से तीन बजे के मध्य कराए जाने की मांग की है।

 ज्ञातव्य है कि जनपद में पूर्व में प्री बोर्ड परीक्षा को लेकर जारी समय सारणी में प्रथम पाली की परीक्षाओं को सुबह साढ़े नौ बजे से शुरू होना दर्शाया गया था जोकि सायं साढ़े चार बजे तक द्वितीय पाली के साथ समाप्त होती।जिसे लेकर राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के मंडलीय अध्यक्ष सहित प्रधानाचार्य परिषद ने ग्रामीण क्षेत्रों में विद्यार्थियों की दुश्वारियों के मद्देनजर जिला विद्यालय निरीक्षक से परीक्षाओं को एक ही पाली में हाई स्कूल और इंटर को साथ साथ कराने की मांग करते हुए संशोधित समय सारणी जारी करने हेतु वार्ता किया था किंतु जिला विद्यालय निरीक्षक ने जो संशोधित समय सारणी जारी की वह और भी गजब ढाने वाली निकली।नई समय सारणी में प्रथम पाली की परीक्षा सुबह नौ बजे से सवा बारह बजे तक और द्वितीय पाली की परीक्षाएं इसी तरह तीस मिनट अंतराल के बाद शुरू होकर शाम चार बजे तक संपादित होनी हैं,किंतु ग्रामीण क्षेत्रों में विद्यार्थियों की समस्याओं और बढ़ती शीत लहर से इस समय सारणी को लेकर अभिभावकों में भी आक्रोश व्याप्त होने लगा है।

 दिलचस्प बात तो यह है कि शिक्षा निदेशक,माध्यमिक ने प्रदेश के माध्यमिक विद्यालयों का समय परिवर्तन करते हुए पूर्वाह्न दस बजे से अपराह्न तीन बजे तक किया है,किंतु जिले का माध्यमिक शिक्षा विभाग इसके अनुपालन से इतर कुछ अलग ही नवाचार करने पर आमादा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments