Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यानगर निगम के जेसीबी द्वारा हुए एक्सीडेंट में मृतक चाचा भतीजे के...

नगर निगम के जेसीबी द्वारा हुए एक्सीडेंट में मृतक चाचा भतीजे के परिजनों को पचास लाख मुआवजा देने की मांग

अयोध्या। व्यापारी नेता नन्द कुमार गुप्ता की अगुवाई मे व्यापारियों के एक प्रतिनिधिमंडल नगर आयुक्त से मुलाकात करके नगर निगम की जेसीबी द्वारा हुए एक्सीडेंट से मृतक चाचा भतीजे को पचास लाख आर्थिक सहायता की मांग की। इस सन्दर्भ में एक ज्ञापन सौंपा गया। नंद कुमार गुपता ने बताया कि 26 दिसबंर को नगर निगम की जेसीबी से हुए ऐक्सिडेंट में उधम चंद्र गुप्ता उम्र 50वर्ष एवं उनके भतीजे विष्णु गुप्ता उम्र 24 वर्ष की मौत हो गयी थी। जिसमें कड़ी कार्यवाही करने के साथ पचास लाख की आर्थिक सहायता राशि करने एवं परिवार मे एक व्यक्ति को सरकारी नौकरी की मांग के सन्दर्भ में ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन देने वालो मे प्रमुख रूप से बाबू चन्द्र गुप्ता, शोयब खान, अनुपम तिवारी, परमानंद सागर, सुरेश कुमार आदि शामिल रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments