Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यामहिला शिक्षामित्र को दुघर्टना में घायल करने वाली कार के चालक के...

महिला शिक्षामित्र को दुघर्टना में घायल करने वाली कार के चालक के खिलाफ कारवाई की मांग

अयोध्या। मिल्कीपुर में तैनात शिक्षामित्र रेखा शुक्ला की स्कूटी पर पीछे से टक्कर मारकर 200 मीटर खींचे जाने के मामले को लेकर आज उनके परिवारी जन के साथ शिक्षामित्र संघ के प्रतिनिधिमंडल ने एसएसपी मुनिराज जी से मुलाक़ात की। मुलाक़ात के बाद जिलाध्यक्ष दुर्गेश मिश्रा ने बताया कि गत 5 अप्रैल को नाका उसरू से अपने प्राथमिक विद्यालय तरौली तारडीह शिक्षा क्षेत्र मिल्कीपुर जाते वक्त चमन गंज बाजार के पास रेखा शुक्ला की स्कूटी पर पीछे से सफेद मारुति ब्रिजा कार ने जोरदार टक्कर मारा और जब वह गिर गई गाड़ी में कार में फस गई। तब भी चालक ने गाड़ी रोकने के बजाय लगभग 200 मीटर तक उसी में खींचा जिस कारण रेखा शुक्ला गंभीर रूप से घायल हो गई और सर में प्राणघातक चोटे आई हैं। पूरा शरीर कट छिल गया। ऐसी गंभीर स्थिति में घटनाक्रम वाले रात को ही उन्हें डॉक्टरों द्वारा जवाब देने पर लखनऊ स्थित एक निजी नर्सिंग होम में जीवन मृत्यु के बीच इलाज चल रहा है। ऐसी स्थिति में शिक्षामित्र संघ का प्रतिनिधिमंडल जिला अध्यक्ष दुर्गेश मिश्र के नेतृत्व में एसएसपी को एक प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई करने का अनुरोध किया। दुर्गेश मिश्र ने एसएसपी की तत्कालिक कार्यवाही से संतुष्टि जाहिर कर पुलिस पर भरोसा जताया है। इस मौक़े पर जिला मीडिया प्रभारी आशीष श्रीवास्तव, अध्यक्ष सोहावल आशुतोष सिंह, ईश कुमार वर्मा, रमेश पांडे एवं पीड़ित शिक्षामित्र के परिवारी जन मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments