Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यासीओ से मिला चिकित्सकों का प्रतिनिधिमंडल, नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग

सीओ से मिला चिकित्सकों का प्रतिनिधिमंडल, नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग

अयोध्या। आईएमए व प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ के नेतृत्व में चिकित्सकों के प्रतिनिधिमंडल ने एसएसपी की अनुपस्थिति में सीओ सिटी से मुलाकात की। चिकित्सकों व पैरामेडिकल स्टाफ के साथ मारपीट के मुकदमें नामजद आरोपितों की गिरफ्तारी तथा घटना में कठोर कार्रवाई की मांग की गई। इसके साथ में डा अनिल वर्मा व डा फुजैल अहमद अंसारी को व्यक्तिगत सुरक्षा देने की मांग भी की गई।
डा नानकसरन ने बताया कि आईएमए के प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी व एसएसपी की अनुपस्थिति में सीओ से मुलाकात की। इस दौरान उन्हें ज्ञापन सौंपा गया। उन्होने कहा कि एफआईआर में नामजद अभियुक्तों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई किया जाय तथा उन्हें गिरफ्तार किया जाय। इसके साथ में डाक्टरों के उपर किसी प्रकार की फर्जी कार्रवाई न हो। एक उपनिरीक्षक की जिला चिकित्सालय में तैनाती हो तथा आने जाने वाले का रजिस्टर मेनटेन किया जाय।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments