Sunday, March 8, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरसहायक अध्यापिका के घर दिनदहाड़े चोरी की वारदात से दहशत

सहायक अध्यापिका के घर दिनदहाड़े चोरी की वारदात से दहशत


◆ दस हजार नगदी समेत लाखों के गहने पर हाथ साफ कर चोर फरार


बसखारी अंबेडकरनगर। विकास नगर कॉलोनी में दिनदहाड़े अज्ञात चोरों ने घर में घुसकर 10,000 नकदी समेत लाखों रुपए के गहने पर हाथ साफ कर गायब हो गए। दिनदहाड़े हुई चोरी की वारदात से लोगों में भय और दहशत व्याप्त है। चोरी की घटना सुबह 9:00 से दोपहर 1:00 के बीच की उस समय की बताई जा रही है।



जब बसखारी थाना क्षेत्र के विकास नगर कॉलोनी निवासी सुरेंद्र कुमार मौर्य अपने बड़े भाई के साथ किसी काम को लेकर मंगलवार की सुबह  बुढनपुर गए हुए थे। उनकी पत्नी सहायक अध्यापिका उषा मौर्या एक विवाह कार्यक्रम में बनारस गई हुई थी। सुरेंद्र मौर्य लगभग एक बजे के करीब जब घर पर आए तो घर का ताला टूटा हुआ देख उनके होश उड़ गए।अंदर जाकर देखा तो उनके बेडरूम में रखा हुआ अलमारी का ताला और दुसरे कमरे में रखा हुआ दूसरी अलमारी का ताला तोड़कर अज्ञात चोरों ने 10,000 नकदी समेत लॉकेट, चेन, अंगूठी सहित कई अन्य सोने व चांदी के बने हुए गहने गायब मिले। घटना की सूचना पीड़ित ने 112 डायल कर पुलिस को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने जरूरी छानबीन की। वही इस संदर्भ में थाना प्रभारी निरीक्षक जेपी सिंह यादव ने बताया कि मामला संज्ञान में है। तहरीर मिलने पर मुकदमा पंजीकृत कार्यवाही की जायेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments