Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यादीपोत्सव 2025 में एआई कैमरों से होगी निगरानी

दीपोत्सव 2025 में एआई कैमरों से होगी निगरानी


◆ भीड़ नियंत्रण और सुरक्षा के लिए लगाया जा रहा अत्याधुनिक सिस्टम


अयोध्या। दीपोत्सव 2025 में इस बार अयोध्या में श्रद्धालुओं की सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन के लिए पहली बार आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) आधारित निगरानी प्रणाली लागू की जा रही है। महाकुंभ की तर्ज पर प्रशासन ने पूरे आयोजन क्षेत्र में 11 एआई कैमरे लगाए हैं, जो रियल टाइम मॉनिटरिंग करेंगे।

लता चौक, धर्म पथ, राम पथ और राम की पैड़ी जैसे प्रमुख स्थलों पर स्थापित ये कैमरे लगातार भीड़ पर नजर रखेंगे। ये न केवल लोगों की संख्या का आकलन (हेड काउंट) करेंगे, बल्कि संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान भी कर सकेंगे। भीड़ अधिक होने पर कैमरे से तत्काल अलर्ट जारी होगा, जिससे मौके पर त्वरित कार्रवाई संभव होगी।

जिला अधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे ने बताया कि दीपोत्सव में आने वाले लाखों श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए यह प्रणाली उपयोगी साबित होगी। सभी कैमरों की टेस्टिंग पूरी कर ली गई है और इन्हें एक्टिव मोड में रखा गया है। प्रशासन के नियंत्रण कक्ष में कैमरों से प्राप्त आंकड़ों की रियल टाइम रिपोर्टिंग होगी।

यह तकनीक सुरक्षा, अनुशासन और भीड़ नियंत्रण तीनों दृष्टियों से मददगार मानी जा रही है। आयोजन क्षेत्र में एआई कैमरों के प्रयोग से दीपोत्सव के दौरान सुरक्षा व्यवस्था अधिक सुदृढ़ और वैज्ञानिक तरीके से संचालित की जा सकेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments