Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याडेकोरेटिव लाइट बनी जानलेवा, करंट से गाय की मौत

डेकोरेटिव लाइट बनी जानलेवा, करंट से गाय की मौत


अयोध्या। राम की पैड़ी पर लगे फैंसी लाइट के पोल में करंट उतरने लगा। जिसकी चपेट में आने से एक गाय की मौत हो गई। घटना के बाद नाराज स्थानीय लोग और पार्षद प्रतिनिधि देर रात धरने पर बैठ गए। महापौर गिरीशपति त्रिपाठी और अपर नगर आयुक्त मौके पर पहुंचे। महापौर ने इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए दोषियों पर कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया, जिसके बाद धरना समाप्त हुआ।
बताया जा रहा है कि बरसात के कारण विद्युत पोल में करंट उतर आया था, जिसकी चपेट में आकर गाय की मौत हो गई। राम की पैड़ी पर प्रतिदिन लाखों श्रद्धालु आते हैं। सावन मेला भी निकट है, ऐसे में यह लापरवाही बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकती थी। स्थानीय लोगों का आरोप है कि पहले भी ऐसी घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन नगर निगम ने अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments