Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरपुलिस की पिटाई से युवक की मौत, हत्या सहित अन्य गंभीर धाराओं...

पुलिस की पिटाई से युवक की मौत, हत्या सहित अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज


◆ बेवाना थाने का मामला,दो पुलिस कर्मियों पर हुई कार्यवाही


अम्बेडकर नगर। एक बार फिर पुलिस पर हत्या का गंभीर आरोप लगा है। युवक अपनी बहन के घर बेवाना गाँव गया हुआ था गाँव में दो पक्षों में विवाद हुआ हालाँकि इस झगड़े से मृतक का कोई ख़ास संबंध न था। बताया जा रहा है कि पुलिस कर्मियों द्वारा युवक को पीटा गया जिसके कारण उसकी मौत हो गई। अब वास्तविक स्थिति क्या है यह तो जाँच में ही सामने आयेगा। वहीं दूसरी तरफ मामले को लेकर जाँच कमेटी गठित हुई जो अपर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में मामले की जाँच करेगी। मृतक प्रवेश पुत्र रामधनी निवासी जमालपुर थाना अकबरपुर की बहन कमलावती पत्नी अजय कुमार निवासी बेवाना ने स्थानीय पुलिस को तहरीर दिया जिसके बाद पुलिस कप्तान के निर्देश पर पुलिस कर्मी मिथिलेश यादव और अरविंद कुमार के विरुद्ध हत्या सहित अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। जिसकी विवेचना क्षेत्राधिकारी नगर द्वारा की जा रही है। घटना स्थल पर पुलिस बल तैनात है पुलिस कप्तान अजीत सिन्हा ने कहा कि मामले में मुकदमा पंजीकृत कर जाँच सीओ नगर को दी गई साथ ही आरोपियों पर विभागीय कार्यवाही भी की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments