Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याकचेहरी की नई बिल्डिंग में जमानत लेने आए व्यक्ति की मौत

कचेहरी की नई बिल्डिंग में जमानत लेने आए व्यक्ति की मौत


सीढ़ी चढ़ते समय चक्कर आने के बाद हुई मृत्यु


अयोध्या। अयोध्या के फैजाबाद कचहरी में उस समय अफरातफरी मच गई जब एक व्यक्ति कचेहरी की नई बिल्डिंग के थर्ड फ्लोर से सीढ़ी चढ़ते समय मौत हो गई। मौत के बाद मौके पर पहुंचे परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक कचेहरी जेल में निरूद्ध किसी व्यक्ति की जमानत के सिलसिले में न्यायालय आया था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मृतक के पुत्र जितेन्द्र वर्मा ने बताया कि उसी के गांव का सूरज वर्मा जेल में बंद है। जिसकी जमानत लेने के लिए सुखदेव वर्मा आये थे। न्यायालय परिसर की नई बिल्डिंग में सीढ़ी चढ़ते वक्त एकाएक चक्कर से गिरे और उनकी मौत हो गई। मृतक सुखदेव वर्मा थाना हैदरगंज के जाना बाजार का रहने वाला था।

 मौके पर पहुंचे फैजाबाद बार एसोसिएशन के अध्यक्ष कालिका मिश्रा ने आरोप लगाते हुए कहा कि हाई कोर्ट में अर्जी दाखिल की गई है कि कचहरी की नई बिल्डिंग की लिफ्ट भी खराब है। और जिस तरह से सीढ़ी बनाया गया है, वह भी खतरनाक है, इसकी सुनवाई कोई नहीं कर रहा है। उन्होनें ने कहा कि मौत होने के घंटो बाद भी कोई भी जिला प्रशासन का या पुलिस प्रशासन का व्यक्ति मौके पर नही आया।

सीओ सिटी शैलेंद्र सिंह ने बताया कि परिजनों को सूचना दी गई थी, परिजन मौके पर पहुंच गए हैं और शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। मृतक सुखदेव वर्मा थाना हैदरगंज के जाना बाजार का रहने वाला था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments