Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरतालाब में डूबने से बालक की मौत

तालाब में डूबने से बालक की मौत

आलापुर अंबेडकर नगर। तहसील क्षेत्र अंतर्गत फतेहपुर खास निवासी निखिल चौहान उम्र लगभग 12वर्ष पुत्र रामदयाल चौहान की तालाब में नहाने के दौरान डूब जाने से मौत हो गई। यह हादसा उस समय हुआ जब वह अपने दोस्तों के साथ तालाब में नहा रहा था।  स्थानीय लोगों ने बताया कि निखिल को तैरना नहीं आता था। दोस्तो के मना करने के बाद भी नहा रहा था। गहरे पानी में फिसल गया जहां पर वह डूब गया। स्थानीय लोगों के सहयोग से निखिल को बाहर निकाला गया। परिजनों और स्थानीय निवासियों के सहयोग से उसे सीएचसी जहागीरगंज ले जाया गया । जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। इस विषय पर थाना अध्यक्ष विजय तिवारी से बात करने पर उन्होंने बताया कि परिजनों से बात हो रही है परिजन अभी पोस्टमार्टम के लिए तैयार नहीं है। यदि पोस्टमार्टम के लिए परिजन तैयार हो जाते हैं तो शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments