Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरगंभीरता पूर्वक करें शिकायतों का निस्तारण

गंभीरता पूर्वक करें शिकायतों का निस्तारण

अंबेडकर नगर। जनसमस्याओं के निराकरण हेतु कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन कराते हुए संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन सभी तहसीलों में किया गया।

    तहसील जलालपुर में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन जिलाधिकारी अविनाश सिंह की अध्यक्षता में पुलिस अधीक्षक अजीत कुमार सिन्हा तथा मुख्य विकास अधिकारी अनुराज जैन की उपस्थित में किया गया। इस दौरान उन्होंने कहा कि संबंधित अधिकारी शिकायतों को गंभीरता से लें और तत्काल कार्यवाही सुनिश्चित करें।तहसील दिवस में जो भी शिकायत आए उनका निस्तारण समय से गुणवत्तापूर्ण करना सुनिश्चित करें।

     तहसील जलालपुर में संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक तथा मुख्य विकास अधिकारी के समक्ष कुल 103 शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। मौके पर 05 शिकायती प्रार्थना पत्रों का निस्तारण कर दिया गया तथा शेष 98 शिकायती प्रार्थना पत्रों को निस्तारण हेतु संबंधित विभाग के अधिकारियों को प्राप्त कराते हुए निर्देश दिया गया कि शेष शिकायती प्रार्थना पत्रों को ससमय गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया जाए। इस दौरान मौके पर डी एफ ओ ए के कश्यप, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ श्रीकांत शर्मा,जिला विकास अधिकारी विरेंद्र सिंह, उप जिलाधिकारी जलालपुर हरिशंकर लाल तथा जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

      तहसील आलापुर में संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर उप जिलाधिकारी आलापुर के समक्ष कुल 30 शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए।जिसमे से 04 शिकायती प्रार्थना पत्र का मौके पर निस्तारित कर दिया गया तथा शेष 26 शिकायती प्रार्थना पत्रों को निस्तारण हेतु संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए गए।

   तहसील टांडा में संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर उप जिलाधिकारी टांडा के समक्ष 26 शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए । जिसमें से 04 शिकायती प्रार्थना पत्रों को मौके पर निस्तारित करा दिया गया। शेष 22 शिकायती प्रार्थना पत्रों का निस्तारण हेतु संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए गए।

       तहसील भीटी में संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर अपर जिलाधिकारी तथा अपर पुलिस अधीक्षक के समक्ष कुल 42 शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुई। जिसमें से 02 शिकायती प्रार्थना पत्रों को मौके पर निस्तारण कर दिया गया।शेष 40 शिकायती प्रार्थना पत्रों को संबंधित विभाग के अधिकारियों को निस्तारण हेतु प्राप्त करा दिया गया।

       तहसील अकबरपुर मे संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर उप जिलाधिकारी अकबरपुर के समक्ष कुल 61 शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए।जिसमें से 08 शिकायती प्रार्थना पत्रों को मौके पर निस्तारण करा दिया गया तथा शेष 53 शिकायती प्रार्थना पत्रों को संबंधित विभाग के अधिकारियों को निस्तारण हेतु निर्देश दिए गए।

    तहसील दिवस के दौरान जिलाधिकारी द्वारा संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि गरीब व्यक्तियों की शिकायतों का निस्तारण गंभीरतापूर्वक लेकर निस्तारण करें।इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि किसी भी गरीब तथा असहाय व्यक्तियों को अनावश्यक कार्यालयों में न दौड़ाया जाय।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments