Tuesday, March 10, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याकृषि विश्वविद्यालय की बाउंड्री के पास रिटायर्ड फौजी का मिला शव

कृषि विश्वविद्यालय की बाउंड्री के पास रिटायर्ड फौजी का मिला शव


कुमारगंज, अयोध्या। कृषि विश्वविद्यालय कुमारगंज की बाउंड्रीवाल के पास एक वृद्ध व्यक्ति का शव मिला है। प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना कुमारगंज के पिठला गांव निवासी वृद्ध शिव प्रसाद शर्मा पुत्र रामटहल उम्र करीब 85 बर्ष, बीते चार अप्रैल को घर से निकले थे। जब काफी देर तक घर वापस नही लौटे, उसके बाद परिजनों ने खोजबीन करना शुरू किया। शनिवार को गांव के पूरब कृषि विश्वविद्यालय कुमारगंज की बाउंड्रीवाल के पास एक ग्रामीण ने वृद्ध शिव प्रसाद का शव देखा। जिसकी सूचना वृद्ध के परिजनो व पुलिस को दी।

सूचना पर प्रभारी निरीक्षक रतन सिंह चौकी इंचार्ज एनडीए अरविंद पटेल मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेते हुए पंचायतनामा की प्रक्रिया पूरी कर विच्छेदन हेतु जिला मुख्यालय भेजा है। शिव प्रसाद फौज से रिटायर होने के बाद एफसीआई अयोध्या के गोदाम पर चपरासी के पद पर तैनात रहें। मृतक वृद्ध के 4 पुत्र थे। जिनमें एक की मृत्यु करोना काल में हो गई थी। ग्रामीणों के अनुसार पुत्र की मृत्यु के बाद वे सदमे में भी रहा करते थे। अन्य तीन पुत्र विवाहित हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments