Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्याप्लास्टिक की रस्सी के सहारे नीम के पेड़ से वृद्ध का लटका...

प्लास्टिक की रस्सी के सहारे नीम के पेड़ से वृद्ध का लटका हुआ मिला शव

कुमारगंज,अयोध्या। हैरिंग्टनगंज के ग्राम पंचायत आदिलपुर लाला का पुरवा गांव निवासी रामदुलारे पुत्र महराजदीन रावत उम्र करीब 65 वर्ष का शव गांव से दूर बाग में नीम के पेड़ से प्लास्टिक की रस्सी के सहारे फांसी के फंदे से लटकता हुआ मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर छानबीन कर रही।

    जानकारी के अनुसार मृतक राम दुलारे के दो संतान थी एक लड़का और दुसरी लड़की। 18 वर्ष पूर्व रामदुलारे के पुत्र की मौत एक्सीडेंट में हो गई थी ।घर में किसी के न होने से बेटी और दामाद दोनों यहीं रहते थे और घर का देखरेख करते थे । घर वालों के अनुसार बीते रविवार को रामदुलारे बिना बताए घर से निकले थे जब घर वापस नहीं आए, काफी खोजबीन की गई लेकिन कोई पता नहीं मिला । सोमवार को सुबह करीब आठ बजे ग्रामीणों ने रामदुलारे का शव बाग में पेड़ से लटकता हुआ देखा। जिसकी सूचना पुलिस व परिजनों को दी। चौकी प्रभारी हैरिंग्टनगंज रजनीश पांडेय अपने हमराहियों के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर शव विच्छेदन हेतु पोस्टमार्टम घर भेजा दिया। घटना से मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments