Saturday, March 7, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरसंदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे से लटकता मिला नव विवाहिता का...

संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे से लटकता मिला नव विवाहिता का शव 

जलालपुर,अंबेडकर नगर। 22 वर्षीय विवाहिता का संदिग्ध परिस्थितियों में घर में फंदे से लटकता हुआ शव पाया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है। मामला कटका थाना क्षेत्र के खालिसपुर गोदाम की है। रविवार सुबह रीमा पत्नी अजय(22) का संदिग्ध परिस्थितियों में घर के अंदर कमरे में लटकता हुआ दिखाई दिया जिसकी सूचना लोगों द्वारा पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है। मृतका के मौत को लेकर तरह तरह की चर्चा हो रही है।


मृतका के पिता ने लगाया हत्या का आरोप


मृतका के पिता सोनू ने आरोप लगाया कि अभी पिछले वर्ष मई में रीमा की शादी हुई थी, तब से घरवाले गाड़ी के मांग को लेकर आए दिन प्रताड़ित करते रहते थे, और मेरे द्वारा गाड़ी खरीदने के लिए रुपया भी दिया गया था इसके बावजूद और पैसे की मांग करते रहे। पैसा ना देने के चलते इन लोगों ने मेरी पुत्री के साथ इस तरह की घटना को अंजाम दिया है जिससे मेरी पुत्री की मौत हो। थाने पहुँच कर शिकायत कर रहा हू। क्षेत्राधिकारी देवेंद्र कुमार मौर्य ने बताया कि मामला जानकारी में है घटनास्थल पर पहुंचकर जानकारी ले रहा हूं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments