Sunday, March 8, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअम्बेडकर नगरमहात्मा गोविंद साहब सरोवर में युवक का मिला शव

महात्मा गोविंद साहब सरोवर में युवक का मिला शव


जलालपुर अम्बेडकर नगर। महात्मा गोविंद साहब सरोवर में युवक का शव उतराता हुआ देख आसपास तमाम लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गयी।  लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पहचान कराते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार देर शाम कटका थाना क्षेत्र के महात्मा  गोविंद साहब सरोवर में एक युवक का  शव उतराता हुआ दिखाई दिया। यह सूचना क्षेत्र मे आग की तरह फैल गयी। जिसे देखने के लिए तमाम लोग एकत्रित हो गये।  मठ के लोगो की सूचना पर पहुंची कटका पुलिस ने शव को बाहर निकाला। चेहरा पानी में डूबा होने से मछलियों और अन्य जलीय जीवों द्वारा चेहरे को क्षत विक्षत कर दिया था। युवक को पहचान बिलारी दुल्हुपुर निवासी छोटू तिवारी पुत्र स्वर्गीय राजेंद्र तिवारी के रूप में हुई। शिनाख्त होने पर पुलिस ने परिजनों को सूचित करते हुए शव का पंचनामा करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मठ के  लोगों ने बताया कि युवक देर शाम सरोवर के सीढ़ियों पर बैठा था अचानक पानी में गिर गया और बाहर नहीं निकल पाया। जिससे उसकी मौत हो गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments