Friday, March 6, 2026
HomeAyodhya/Ambedkar Nagarअयोध्यासंदिग्ध परिस्थितियों में जंगल के निकट मिला अधेड़ का शव

संदिग्ध परिस्थितियों में जंगल के निकट मिला अधेड़ का शव

मिल्कीपुर, अयोध्या। इनायत नगर थाना के पुलिस चौकी हैरिंग्टन गंज के अंतर्गत चिखड़ी पूरे पिडोरिया गांव के जंगल के पास रविवार की सुबह एक अधेड़ का संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिलने पर गांव में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों द्वारा घटना की सूचना पुलिस को दी गई इसके बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर अधेड़ के शव को पंचायत नामा के बाद पोस्टमार्टम को भेज दिया।
इनायत नगर थाना के पुलिस चौकी हैरिंग्टन गंज क्षेत्र अंतर्गत खड़ भडिया पूरे पाण्डेय गांव निवासी राम धीरज पाण्डेय उम्र करीब 55 वर्ष की संदिग्ध परिस्थितियों में गांव से लगभग 6 किलोमीटर दूर चिखडी पूरे पिडोरिया गांव के जंगल के निकट नग्न अवस्था में शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना स्थानीय लोगों द्वारा पुलिस को दी गई। चौकी प्रभारी रजनीश पाण्डेय पुलिस फोर्स के साथ पहुंचकर शव को पंचायत नामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
वही ग्रामीणों का कहना है कि मृतक राम धीरज पाण्डेय मानसिक रूप से विछिप्त चल रहे थे जिनका फैजाबाद शहर के डॉ के आर वर्मा के यहां से काफी दिनों से इलाज भी चल रहा है। प्रभारी निरीक्षक नीरज सिंह ने बताया कि मृतक का साला संदीप पाण्डेय निवासी अकमा थाना कुमारगंज ने तहरीर देते हुए पोस्टमार्टम किए जाने की मांग की है। रिपोर्ट आने के बाद ही घटना का पर्दाफाश हो सकेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

RELATED ARTICLES

Most Popular

Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar
Ayodhya Samachar

Recent Comments